Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती बाइक में अचानक लगी आग, VIDEO:अमेठी में बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान, कुछ मिनट में खाक

    21 hours ago

    1

    0

    अमेठी में एक बड़ा हादसा टल गया जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बे की है। आज दोपहर कस्बे का रहने वाला दुर्गेश कुमार कौशल अपनी पल्सर बाइक से बाजार से घर की ओर जा रहा था। वह फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा ही था कि उसकी बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही दुर्गेश तुरंत बाइक से कूदकर दूर खड़ा हो गया। बाइक में आग लगने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना को लेकर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल ने बताया कि दुर्गेश कौशल नामक युवक अपनी बाइक चला रहा था, जिसमें अचानक आग लग गई। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में बाइक चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद के सेंट मीरा अकादमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित:नर्सरी से कक्षा 4 तक के मेधावी छात्र सम्मानित, अभिभावकों को भी मिली ट्रॉफी
    Next Article
    दोस्तो ने बीच सड़क पर छात्र को चाकुओं से गोदा:मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप, बरेली में इंटर के छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment