Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गांजे और तमंचे के साथ तस्कर गिरफ्तार:1 किलो गांजा बरामद, अभियान के तहत हुई कार्रवाई

    1 hour ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से 1 किलो से अधिक गांजा और नकद बरामद हुआ, जबकि दूसरे से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस मिले हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पहली कार्रवाई में सेमक बाबा स्थान, बरियावां माइनर के पास से अजय सोनकर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 150 ग्राम गांजा और बिक्री के 600 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और युवाओं को इस बुराई से दूर रखना है। दूसरी कार्रवाई में लीलापुर थाना पुलिस ने लोनी नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय आदित्य सरोज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस कर रही मामले की जांच पूछताछ में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल 10 मार्च 2025 को चोरी हुई थी। पीड़ित व्यक्ति बाजार से लौटते समय वाहन सड़क किनारे खड़ा कर शौच के लिए गया था, तभी अज्ञात चोर ने लॉक तोड़कर बाइक चुरा ली थी। इस संबंध में पहले ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कपड़े की दुकान में आग लगी:बाजार में मची अफरा-तफरी, बिल्डिंग से तीन साल के बेटे को लेकर निकलीं आरती
    Next Article
    कार्डियोलाजी के बाहर बने मेडिकल स्टोर व दुकानें गिराई गई:पीडब्ल्यूडी के एनएच डिवीजन की कार्रवाई में पुलिस व प्रशासन के अफसर रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment