Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती कार बनी आग का गोला:शादी में जा रहा था परिवार, बाल-बाल बचा कार सवार

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गुरुवार रात एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार परिवार किसी शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ से सीतापुर जा रहा था। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार खदरा निवासी डॉ. चंद्रप्रकाश अपने परिवार के साथ रेनो क्विड कार से सीतापुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी अचानक गर्म होने लगी। डॉ. चंद्रप्रकाश ने कार को हाईवे किनारे रोककर बोनट खोलकर जांच करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। इस हादसे में डॉ. चंद्रप्रकाश और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह सामने आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाम बदलकर शादी करती थी लुटेरी दुल्हन:राजस्थान के दूल्हे से 1.40 हजार की वसूली; सुल्तानपुर में चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल:अलीगढ़ में धार्मिक भावनाओं को पहुंचा ठेस, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment