Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म:स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही मिला इलाज, रेलवे अधिकारी बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे हमेशा तैयार

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में चलती ट्रेन में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। समय पर मिली मदद से मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। भारतीय रेलवे की सजगता और मानवीय सेवा का एक मिसाल भरा उदाहरण मंगलवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। बता दें कि फर्रुखाबाद निवासी माधुरी अपने परिवार के साथ गाड़ी संख्या 12548 साबरमती-आगरा एक्सप्रेस से साबरमती से आगरा छावनी आ रही थीं। वह कोच S-2 की बर्थ संख्या 36, 37 और 38 पर सफर कर रही थीं। यात्रा के दौरान अचानक उन्हें प्रसव दर्द होना शुरू हो गया। परिवार घबरा गया और तुरंत रेल मदद के जरिए शिकायत की गई। शिकायत मिलते ही रेलवे ने बिना देर किए एक्शन लिया। संबंधित कोच में तैनात टीटीई को तुरंत महिला की मदद के लिए भेजा गया। साथ ही आगरा छावनी स्टेशन के उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य को सूचना देकर मेडिकल टीम को प्लेटफॉर्म पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या 5 पर पहुंची, रेलवे की डॉक्टर डॉ. अवंतिका सिन्हा और स्टाफ नर्स सिमरन शर्मा मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर ही मां और नवजात का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया।जांच में दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए महिला और बच्चे को आगे के उपचार के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया। वहां भी दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई। महिला के पति ने रेलवे स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि टीटीई से लेकर डॉक्टर और स्टेशन स्टाफ तक सभी ने बेहद संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई। समय पर मदद न मिलती तो परेशानी हो सकती थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रेलवे के "सेवा ही संकल्प" को साबित करती है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे हमेशा तैयार है।।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर पुलिस को मिला हाईटेक इंटरसेप्टर कैमरा:1 KM दूर से पकड़ेगा ओवरस्पीड वाहन, कटेगा ई-चालान
    Next Article
    हरदोई में भाजपा ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की रणनीति:10-15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान और वीर परिवारों का सम्मान होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment