Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में भाजपा ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की रणनीति:10-15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान और वीर परिवारों का सम्मान होगा

    6 hours ago

    1

    0

    हरदोई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा अभियान' की रूपरेखा तय की है। 4 अगस्त, मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे जिला कार्यालय में एक कार्यशाला आयोजित कर जिलेभर में इस अभियान की रणनीति बनाई गई। इस कार्यशाला में 10 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला मंत्री और कार्यक्रम सह संयोजक सत्यम शुक्ला ने किया। कार्यशाला में बताया गया कि 'हर घर तिरंगा अभियान' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है। कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांव, कस्बे, वार्ड और मोहल्ले तक तिरंगा पहुंचाने, साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण करने का आग्रह किया गया। बैठक में स्वतंत्रता के 80 वर्षों की यात्रा, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और 'विकसित भारत-2047' के संकल्प पर भी चर्चा हुई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया गया। कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जानकारी दी कि 10 से 14 अगस्त तक जिलेभर में तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान और 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, देश की सेवा में बलिदान देने वाले सैनिकों, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस राष्ट्रीय पर्व को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में भाजपा के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, नगर पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म:स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही मिला इलाज, रेलवे अधिकारी बोले-यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे हमेशा तैयार
    Next Article
    लखनऊ में निकला 5 km लंबा चेहल्लुम का जुलूस:काले कपड़ों में हजारों अकीदतमंद, ट्रंप-नेतन्याहू की तस्वीरों को पैरों से रौंदा; ड्रोन से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment