Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चिनहट में 'मंदिर चलो' अभियान, तीसरा हनुमान चालीसा पाठ:रामलीला मैदान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक पाठ

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट में मंदिर चलो अभियान के तहत रामलीला मैदान में तृतीय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया । राम चबूतरा पर सैकड़ों श्रद्धालु जुटे और सामूहिक रूप से भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान किया। चालीसा पाठ के बाद बजरंग बली की भावपूर्ण आरती उतारी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरुण कुमार राय ने श्रद्धालुओं से अभियान से जुड़ने और नियमित रूप से मंदिर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मंदिर जाने से मन को सुकून और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में मंदिर ही वह स्थान है, जहां व्यक्ति अपनी आत्मा से जुड़ पाता है। हिंदू संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहम कदम वहीं बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय ने कहा कि मंदिर चलो अभियान हिंदू संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहम कदम है। भगवान राम और हनुमान की भक्ति से समाज मजबूत होता है। उन्होंने युवाओं से सप्ताह में कम से कम एक बार मंदिर जाने का आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के दौर में मंदिर की शांति ही सच्चा सुख देती है। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। चालीसा पाठ के दौरान मैदान ‘जय हनुमान, जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। आयोजकों के अनुसार, यह अभियान चिनहट क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा और हर मंगलवार शाम यह आयोजन किया जाएगा। अब तक तीन सफल चालीसा पाठ संपन्न हो चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई:लोगों की भीड़ उमड़ी, मौके पर पुलिस भी मौजूद रही
    Next Article
    चोरी के आरोपी सचिन को 2 माह कारावास:ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 4000 रुपये का अर्थदंड भी लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment