Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेन्नई एयरपोर्ट पर 6 घंटे सैकड़ों पैसेंजर परेशान रहे:लंबी कतारें देखी गईं; एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 12 में से 4 गेट बंद रखे थे

    21 hours ago

    1

    0

    चेन्नई एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल पर मंगलवार सुबह पीक ऑवर्स के दौरान सैकड़ों यात्री घंटों तक फंसे रहे। ये यात्री लंदन, दुबई, सिंगापुर, म्यांमार और दोहा जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए उड़ान भरने वाले थे। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, सुबह 5 बजे से 11 बजे के बीच करीब 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को यहां से रवाना होना था। गेट बंद होने से लगी लंबी कतारें एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल में 12 एंट्री पॉइंट हैं, जिनमें 10 गेट ऐसे हैं, जहां से दोनों तरफ से एंट्री की जा सकती है। सूत्रों ने बताया कि गेट नंबर 5, 8, 9 और 10 के बंद रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को सीमित गेटों से अंदर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे पार्किंग एरिया तक लंबी कतारें लग गईं। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें टर्मिनल बिल्डिंग में घुसने के लिए एक घंटे से ज्यादा समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। चेक-इन और इमिग्रेशन में हुई देरी AAI से की गई कार्रवाई की मांग परेशान यात्रियों और नियमित रूप से यात्रा करने वाले लोगों ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) से मांग की है कि वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और टर्मिनल मैनेजरों को सख्त निर्देश जारी करें। उन्होंने मांग की है कि पीक ऑवर्स के दौरान सभी उपलब्ध एंट्री गेट खोले जाएं ताकि यात्रियों को आवाजाही में कोई दिक्कत न हो। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें: दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग:कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने पर पायलट ने प्लेन उतारा; सभी 194 पैसेंजर-क्रू सुरक्षित राजकोट। दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट IGO1452 की राजकोर्ट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट ने विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलते देखा था, इसके बाद राजकोट एयरपोर्ट को इमरजेंसी की सूचना देकर फ्लाइट को राजकोट में लैंड कराया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिषेक बनर्जी को टोका तो लड़ने लगीं महुआ:स्पीकर बोले- चिल्लाओ मत; प्रियंका ने कहा- कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलिए; संसद के 7 मोमेंट्स
    Next Article
    शरद पवार बोले- NCP के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे:एक दिन पहले बेटी सुप्रिया शाह से मिली; NDA में शामिल होने की चर्चा थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment