Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चेन्नई-लखनऊ, दादर-गोरखपुर समेत कई ट्रेनों के रूट बदलेंगे:ललितपुर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 9 से 19 जुलाई तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल स्थित ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य होने के कारण 9 से 19 जुलाई तक एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को निर्धारित मार्ग पर नियंत्रित (रेगुलेट) कर संचालित किया जाएगा। कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 14 और 18 जुलाई को चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली 16093 चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस इटारसी, जबलपुर, ओहन केबिन और कानपुर सेंट्रल के रास्ते संचालित होगी। इसी प्रकार, 14 से 19 जुलाई तक दादर से चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल तथा 13 से 17 जुलाई तक दादर से रवाना होने वाली 01025 दादर-बलिया स्पेशल भी इटारसी, जबलपुर, सतना और मानिकपुर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। कई एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी देरी से रीमॉडलिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 16 जुलाई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 22584 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस झांसी मंडल में करीब 40 मिनट नियंत्रित रहेगी। वहीं, 11, 13 और 14 जुलाई को अहमदाबाद से चलने वाली 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस तथा 10 और 15 जुलाई की 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस को लगभग 60 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 19 जुलाई की 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस को पश्चिम मध्य रेलवे और झांसी मंडल, दोनों स्थानों पर करीब 50-50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, 14 जुलाई को 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस झांसी मंडल में लगभग 15 मिनट तथा 10 जुलाई को 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल करीब 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सगे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:बच्चों के विवाद में पत्नी से अभद्रता के बाद दिया था वारदात को अंजाम
    Next Article
    फिरोजाबाद में बैंड पर डांस को लेकर शादी में बवाल:घराती-बराती में मारपीट और पथराव, दूल्हे के ताऊ-चाचा समेत 3 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment