Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सगे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:बच्चों के विवाद में पत्नी से अभद्रता के बाद दिया था वारदात को अंजाम

    1 day ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने अपने सगे भाई सलीम की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। नदीम ने बच्चों के विवाद में अपनी पत्नी से अभद्र व्यवहार के बाद सलीम की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में नदीम ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि बच्चों के झगड़े के दौरान सलीम ने उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। यह मामला शहर कोतवाली के गांव बेगावाला नई बस्ती का है। 25 जून को मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके बेटे नदीम ने अपने भाई सलीम की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी नदीम को गिरफ्तार किया। नदीम ने यह भी बताया कि उसने हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा कुछ दिन पहले भरैरा गांव निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था। घटना के बाद उसने तमंचे का खाली खोखा गंगा बैराज के पास फेंक दिया था। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है और मामले की विवेचना जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में पुलिस-बदमाश की मुठभेड़:कुख्यात अपराधी मुख्तार खान के पैर में लगी गोली, तमंचे के साथ गिरफ्तार
    Next Article
    चेन्नई-लखनऊ, दादर-गोरखपुर समेत कई ट्रेनों के रूट बदलेंगे:ललितपुर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 9 से 19 जुलाई तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment