Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'चुनाव आयोग का काम नागरिकता की जांच करना नहीं है':सहारनपुर में अरशद मदनी बोले- जांच के नाम पर लोगों को परेशान न किया जाए

    18 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने चिंता जताई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बुधवार को कहा है कि यह केवल मतदाता सूची के संशोधन का मामला नहीं, बल्कि नागरिकों के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है। बुधवार को जारी बयान में मदनी ने कहा कि यदि नागरिकों को बार-बार अपनी पहचान और मतदान के अधिकार के लिए दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ें, तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का दायित्व निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है, न कि नागरिकता की जांच करना। 'NRC जैसी आशंकाएं बढ़ीं' मौलाना मदनी ने कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर पहले भी आशंका जताई गई थी कि यह कहीं राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) जैसी व्यवस्था का रूप न ले ले। उनका दावा है कि मौजूदा पुनरीक्षण प्रक्रिया की कार्यप्रणाली पहले की मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया से अलग दिखाई दे रही है। 'दस्तावेज देने के बाद भी लोगों में संशय' उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग दस्तावेज जमा कराने और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद इस चिंता में हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहेगा या नहीं। उनके मुताबिक यदि मतदान का अधिकार अनिश्चितता के दायरे में आ जाएगा, तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होगी। 'एक वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाने की आशंका' मदनी ने आशंका जताई कि SIR प्रक्रिया के जरिए वास्तविक मतदाताओं, विशेष रूप से एक वर्ग के लोगों, को मतदान के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने सरकार और संबंधित संस्थाओं से मांग की कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप संचालित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का सम्मान:डिप्टी सीएम बोले- डॉक्टर सिर्फ इलाज नहीं, मरीजों में नई उम्मीद भी जगाते हैं
    Next Article
    अखिलेश ने तलवार से काटा 53 किलो का केक:सपेरे-किन्नरों ने डांस किया; हाथ मिलाने की होड़ मची, सेलिब्रेशन का VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment