Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चुनाव में जीत दिलाने बंगाल पहुंचे गोरखपुर के भाजपाई:20 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ता गए; बूथ स्तर पर संभाल रहे जिम्मेदारी

    3 hours ago

    2

    0

    बंगाल चुनाव में भाजपा पूरी ताकत झोक रही है। गोरखपुर क्षेत्र से भी नेताओं को वहां रवाना किया गया है। 20 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ता बंगाल गए हैं। वहां शक्ति केंद्रों एवं मंडल स्तर पर काम कर रहे हैं। साथ ही बूथों पर भी मतदाताओं को सहेजने की जिम्मेदारी संभालेंगे। बंगाल में दो चरणों में चुनाव होगा। 23 अप्रैल को प्रथम चरण और 29 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। 4 मई को परिणाम आ जाएगा और किसकी सरकार बनेगी, यह तय हो जाएगा। इस बार भाजपा वहां जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद करेंगे गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल भेजा गया है। वे पार्टी की ओर से गठित शक्ति केंद्रों एवं मंडल कार्यालयों के साथ मिलकर काम करेंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग में उन्हें लगाया जाएगा। बूथ स्तर पर जाकर वे मतदाताओं से मिलेंगे और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को बताएंगे यहां से जाने वाले कार्यकर्ता बंगाल के मतदताओं को बताएंगे कि भाजपा की सरकार से क्या फायदे होंगे। वहां के लोगों को क्या फायदा होगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद आए बदलाओं को भी वहां के मतदाताओं के समक्ष रखा जाएगा। यहां हुए विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की चर्चा की जाएगी। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि हर क्षेत्र से कार्यकर्ता बंगाल चुनाव में भेजे गए हैं। पूरे चुनाव के दौरन ये धरातल पर काम करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की टाइमिंग बदली:समर शेड्यूल आज से लागू, जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान जल्द; देखें नया शेड्यूल
    Next Article
    शिव मंदिर से 50 किलो वजनी 6 घंटे चोरी:एटा पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment