Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की टाइमिंग बदली:समर शेड्यूल आज से लागू, जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान जल्द; देखें नया शेड्यूल

    4 hours ago

    2

    0

    नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) का समर शेड्यूल आज यानी 29 मार्च से लागू हो गया है। इससे प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली लगभग सभी उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। इंडिगो और एलायंस एयर की फ्लाइटों में 15 मिनट से ढाई घंटे तक का अंतर आएगा। नए शेड्यूल के अनुसार इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट अब दोपहर 3:10 के बजाए ढाई घंटे पहले यानी दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी। हैदराबाद की उड़ान दोपहर 1:15 के स्थान पर सुबह 11:40 बजे उड़ेगी, जबकि बेंगलुरु फ्लाइट दोपहर 12:55 के बजाए 2:15 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरी ओर, एलायंस एयर की दिल्ली और बिलासपुर उड़ानें अब सप्ताह में केवल एक दिन ही संचालित होंगी। एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला ने बताया- प्रयागराज-जेवर उड़ान को डीजीसीए ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही समय सारिणी जारी होगी। यात्रियों से अपील है कि वे नई टाइमिंग की जांच कर लें। विमानों की समय सारिणी 29 मार्च से प्रयागराज से जेवर एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट विमानन कंपनी इंडिगो प्रयागराज से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। डीजीसीए ने इसके लिए अनुमति दे दी है हालांकि समर शेड्यूल में इसे अभी शामिल करना बाकी है। इससे लोगों को दिल्ली के भीड़भाड़ वाले आईजीआई एयरपोर्ट से राहत मिलेगी और वे सीधे एनसीआर पहुंच सकेंगे। जेवर से नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद की दूरी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से कम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झुंझुनूं में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, पिता ने बेटी को मारा, मौसी की सतर्कता से खुला राज
    Next Article
    चुनाव में जीत दिलाने बंगाल पहुंचे गोरखपुर के भाजपाई:20 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ता गए; बूथ स्तर पर संभाल रहे जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment