Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चपरासी 3 पत्नियों–साली को टीचर बनाकर 5.50 करोड़ सैलरी दी:पीलीभीत के DIOS ऑफिस में 8 साल तक करता रहा घोटाला, सभी जेल भेजे गए

    4 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत के डीआईएसओ ऑफिस में एक चपरासी की तीन पत्नियां, सास–साली समेत अपने रिश्तेदारों को टीचर, बाबू और ठेकेदार बना दिया। उसने आठ सालों में साढ़े पांच करोड़ रुपए उनके खातों में सैलरी और कॉलेज में फर्जी काम कराने के नाम पर भेज दी। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में आरोपी चपरासी के दो पत्नियां, सास और साली समेत 7 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चपरासी का नाम इलहाम है। वह बीसलपुर इंटर कॉलेज में तैनात था। आठ साल पहले वह जुगाड़ से डीआईओएस ऑफिस में अटैचमेंट ले लिया। फिर वह सैलरी के लिए टोकन जनरेट करने आदि जैसे काम भी देखने लगा। इस दौरान उसने अपनी तीन पत्नियां, साली, सास और दूसरे रिश्तेदारों के खातों में टीचर–बाबू की सैलरी के नाम पर भुगतान करने लगा। उसने नाम किसी और के यूज किए और अपने रिश्तदारों के बैंक खातों में सैलरी भेज दी। कुछ भुगतान इंटर कॉलेजों में काम के नाम पर भी किए गए। ऐसे पकड़ में आया 2026 के मार्च महीने में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मैनेजर ने पीलीभीत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को एक पत्र भेजा गया। उसमें बताया गया कि ट्रेजरी ऑफिस से 1 करोड़ 15 लख रुपए एक निजी बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। इसके बाद डीएम ने तीन सदस्य जांच कमेटी गठित की। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि DIOS ऑफिस से करीब 8 साल से फर्जी शिक्षकों को दर्शाकर निजी बैंक खातों में धनराशि भेजने का खेल चल रहा है। फर्जी सैलरी टोकन जनरेट करता था इस दौरान मास्टरमाइंड के तौर पर चपरासी इलहाम का नाम सामने आया। जांच में पता लगा कि डीआईओएस ऑफिस के चपरासी ने फर्जी सैलरी के टोकन जनरेट कर अपने रिश्तेदारों के अकाउंट नंबर का प्रयोग किया। लेकिन नाम किसी और के दिखाए। करोड़ों रुपए का सरकारी पैसा अपनी तीन पत्नियों और साली समेत अन्य रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किया। ये हुए गिरफ्तार, जेल भेज दिया गया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी की पत्नियां लुबना और अजारा खान, साली फातिमा, सास नाहिद, रिश्तेदार आफिया खान तथा परिचित परवीन खातून और आशकारा परवीन को गिरफ्तार किया है। एक अन्य पत्नी अर्शी खातून को पहले ही जेल भेजा था। वहीं जांच में सामने आया है कि कुल मिलाकर 5.50 करोड़ रुपए से अधिक का गबन हुआ, जबकि खातों में 8.15 करोड़ रुपये तक के ट्रांजैक्शन मिले हैं। तीनों पत्नियों को नहीं पता था कि पहले से शादीशुदा था पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की तीन पत्नियां हैं। सभी अलग-अलग रहती थीं। तीसरी पत्नी अर्शी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, हालांकि उसे कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसी के बैंक खाते में 1.15 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ था। जिससे पूरे घोटाले का खुलासा हुआ। वहीं, दूसरी पत्नी अजारा ने पूछताछ में बताया कि उसे पति की अन्य शादियों की जानकारी नहीं थी। उसने कहा कि पहली शादी किससे हुई, यह भी उसे नहीं पता। एएसपी विक्रम दहियाने बताया- जांच में इन सात आरोपियों के खातों में कुल 8 करोड़ 15 लाख रुपए पहुंचने का खुलासा हुआ है। इसमें से 5 करोड़ से अधिक की धनराशि पहले ही फ्रीज की जा चुकी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संदिग्ध खातों की गहन जांच कर रही है, ताकि सरकारी धन की पूरी वसूली सुनिश्चित की जा सके। ------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; मिर्जापुर में वकील समेत 4 हिरासत में मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। इसके बाद युवक के साथ मौजूद 6 से अधिक लोगों ने बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में पुलिस-ग्रामीणों में धक्का-मुक्की, VIDEO:कार्रवाई के दौरान हंगामा: किसान यूनियन से जुड़ा व्यक्ति हिरासत में
    Next Article
    आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन:कौशांबी में 3 मई को आयोजन, प्रदेश की 403 सीटों पर पार्टी लड़ेगी विधानसभा चुनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment