Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में पुलिस-ग्रामीणों में धक्का-मुक्की, VIDEO:कार्रवाई के दौरान हंगामा: किसान यूनियन से जुड़ा व्यक्ति हिरासत में

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के नगला राई गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस टीम गांव में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को कब्जे में लेने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और बाधा डालने का प्रयास किया। वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस को धमकी देता भी दिखाई दे रहा है, जिसे भारतीय किसान यूनियन का पदाधिकारी बताया जा रहा है। हालांकि, इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही भाकियू की ओर से कोई बयान जारी किया गया है। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले जाया गया। पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल और उसके चालक को भी कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगला राई गांव की मस्जिद के बाहर खड़ी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर पुलिस की नजर पड़ी थी। दहिया के अनुसार, जब पुलिस उस मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जा रही थी, तभी कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हंगामा करने वाले अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में पहली बार भृगु ऋषि जयंती मनाई गई:शहर में शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया
    Next Article
    चपरासी 3 पत्नियों–साली को टीचर बनाकर 5.50 करोड़ सैलरी दी:पीलीभीत के DIOS ऑफिस में 8 साल तक करता रहा घोटाला, सभी जेल भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment