Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोरी की फिराक में घूम रहे चार युवक गिरफ्तार:इटावा पुलिस ने घेराबंदी कर चोरों को पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार शातिर चोरों को फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोकपुरा शाला के पास घेराबंदी कर चारों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी करने के उपकरण, चार मोबाइल फोन और 2400 रुपये नकद बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में से एक पर करीब 30 और दूसरे पर 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही थी। इसी दौरान रविवार देर रात आईटीआई चौकी इंचार्ज अरुण कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग कोकपुरा शाला के पास कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर खड़े होकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब संदिग्ध लोगों को घेरने की कोशिश की तो वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना की बात कबूल की। तलाशी में चोरी के उपकरण और नकदी बरामद पुलिस ने पकड़े गए चारों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद हुए। इनमें पेचकस, हथौड़ा, छैनी और लोहे की रॉड शामिल हैं। इसके अलावा चार मोबाइल फोन और 2400 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले सूने घरों की रेकी करते हैं और फिर मौका देखकर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। रविवार रात भी वे इसी इरादे से इलाके में घूम रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। फिरोजाबाद के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुखिया पुत्र लायक सिंह और दीपक पुत्र अंतराम निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद, तथा गौरव पुत्र फूलन सिंह और उसका सगा भाई ब्रजेश निवासी गिहार कॉलोनी तहसील तिराहा थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मुखिया गिरोह का सरगना है और उसके खिलाफ चोरी, छिनैती, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी गौरव के खिलाफ भी करीब 14 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 12,200 गांव तक चलेंगी सरकारी बसें:CM परिवहन योजना शुरू होगी, कल कैबिनेट मीटिंग में 27 प्रस्ताव पास हो सकते हैं
    Next Article
    कानपुर में किशोर की गला घोंटकर हत्या:बहन से प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए रिश्ते के मामा ने किया कत्ल, 24 घंटे में गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment