Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बैड टच करने का आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर युवती के फाड़ दिए थे कपड़े, रेप की कोशिश भी की...

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में 20 साल की युवती के कपड़े फाड़कर बैडटच का मामला सामने आया। शाहपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर सोमवार को क्षेत्र से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के मुल्तानपुर निवासी रहमत अली के रूप में हुई। आरोपी शाहपुर इलाके में किराए के मकान में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि युवती को अकेला देखकर उसकी नियत खराब हो गई थी। युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने घर में घुसकर रेप की कोशिश की। चिखने पर मेरी मां दौड़ते हुए आई। मां को देखकर आरोपी युवती और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। डर के मारे घर में बंद युवती ने 3 दिन बाद रविवार को शाहपुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया। 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच भी लिया। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर रेप की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर उसे जेल भिजवा दिया गया है। बहुत जल्द पीड़िता का बयान कोर्ट में कराया जाएगा। अब पूरा मामला पढ़िए शाहपुर इलाके में 20 साल की युवती अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता बाहर रहते हैं। युवती का कहना है कि 5 मार्च को मैं घर में अकेली थी। मेरी मां पड़ोस में रहने वाले के घर होली मिलने गई थी। दोपहर में एक युवक घर में घुस आया। मैं जब तक कुछ समझ पाती युवक ने मेरे साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मेरे चिल्लाने पर उसने मेरा मुंह दबा दिया। इसके बाद मेरे कपड़े फाड़कर बैडटच किया। जबरदस्ती रेप की कोशिश करने लगा। आरोप लगाया कि 5 मार्च को उसकी मां पड़ोस में होली मिलने गई थीं। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। तभी रहमत अली मेरे घर पर आया। वह बहाना बनाते हुए मेरे घर के अंदर आ गया। उसने मेरा गला दबा दिया। मैं चिल्लाई। थोड़ा सुनगर मां घर के अंदर आ गई। तभी युवक रहमत अली मुझे छोड़कर भाग गया। धमकी के बाद मैं और मेरी मां दोनों डर गए धमकी देते हुए बोला- तुम दोनों को जान से मार दूंगा। इसके बाद से ही मैं और मेरी मां काफी डर गए थे। किसी से भी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। मेरी तो मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। अवसाद में रहने लगी थी। करीब 3 तीन तक घर में रही। मां के समझाने पर हिम्मत करके मैंने थाने में आरोपी रहमत अली के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़िता के घर से एक किमी दूर आरोपी रहमत अली किराए के मकान में रहता है। इस घटना के बाद से वह कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया था। सोमवार को पुलिस ने शाहपुर क्षेत्र से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिले से बाहर भागने के फिराक में था। गोरखनाथ सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया- आरोपी पर रेप की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को गिरफ्तार कर उसे जेल भिजवा दिया गया। बहुत जल्द पीड़िता का बयान कोर्ट में कराया जाएगा। जांच कर साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धोखाधड़ी के आरोपी कंपनी निदेशक को बड़ी राहत:आपराधिक केस कार्यवाही पर रोक, राज्य सरकार से कोर्ट ने मांगा जवाब
    Next Article
    लखनऊ में एलपीजी संकट के हालात:कमर्शियल की शॉर्टेज तो डोमेस्टिक सिलेंडर की डिमांड बढ़ी; होली के बाद गैस बुकिंग-डिलीवरी अब 25 दिन बाद ही होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment