Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोरी का प्रयास फेल, चोर रंगे हाथों पकड़ा गया:अम्बेडकरनगर में पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी; 2016 में भी हुई थी चोरी

    3 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में चोरी का एक प्रयास विफल हो गया। शुक्रवार देर रात एक घर में सेंधमारी करते हुए चोर को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना अकबरपुर रेलवे स्टेशन मोहल्ला मुरादाबाद स्थित अमन गौड़ के घर बीती देर रात करीब 2 बजे हुई। चोरों ने घर का ताला और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। चोरी की वारदात को अंजाम देते समय अचानक घर के सदस्यों की नींद खुल गई। आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और चोरी कर रहे चोर को पकड़ लिया। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए चोर को थाने ले गई। पुलिस उससे घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों और चोरी के इरादों का पता लगाया जा सके। गौरतलब है कि अमन गौड़ के घर में यह चोरी का दूसरा प्रयास है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी उनके घर में एक बड़ी चोरी की घटना हुई थी। इस ताजा घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में बीहड़ वाले सैय्यद बाबा मजार पर फैसला:वन विभाग ने अवैध कब्जा मानकर बेदखली के आदेश दिए
    Next Article
    भोगनीपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित:कानपुर देहात की अन्य तहसीलों में भी अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment