Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU अस्पताल में महिला ने किया सुसाइड:ऑक्सीजन प्लांट के पास लटका मिला शव, नवजात बच्चे का इलाज कराने आई थी

    5 hours ago

    2

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में गुरुवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला ने बाल रोग विभाग के पास ऑक्सीजन प्लांट के बगल में आत्महत्या कर ली। वह सोनभद्र से अपने नवजात बेटे का इलाज कराने आई थी। 28 अक्टूबर को उसने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही नवजात NICU में भर्ती था। परिजनों के मुताबिक, महिला बच्चे को घर ले जाना चाहती थी, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत के चलते डिस्चार्ज करने से मना कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सोनभद्र से इलाज के लिए आई थी महिला सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र के धनवाहा गांव की रहने वाली निक्की (27) को लोढ़ी अस्पताल से BHU रेफर किया गया था। 28 अक्टूबर को अस्पताल पहुंचने के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। जन्म के समय बच्चे की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे NICU के बेड नंबर 5 पर भर्ती किया था। बच्चे को घर ले जाना चाहती थी महिला की सास मनसिया ने बताया कि 4 नवंबर की रात निक्की बच्चे को घर ले जाने की जिद कर रही थी। डॉक्टरों ने नवजात की नाजुक हालत देखते हुए उसे डिस्चार्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी। बुधवार रात करीब 10 बजे सभी ने साथ खाना खाया था। इसके बाद निक्की अचानक वार्ड से लापता हो गई। पति रामविलास और सास ने रातभर अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की। गुरुवार सुबह बाल रोग विभाग के पास सिक्योरिटी गार्ड ने ऑक्सीजन प्लांट के बगल में उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना पर BHU चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लंका थाना पुलिस के मुताबिक, सास के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में खून की तस्करी का खुलासा:मुरादाबाद से लाते थे ब्लड, पुलिस के मुंह पर फाड़कर फेंकी नोटिस
    Next Article
    तेरहवीं संस्कार पर सपा नेता शिवशंकर की टिप्पणी:मिर्जापुर में कहा था- तेरहवीं करने-खाने वाले जेल जाएंगे, शादी के श्लोकों को गाली बताया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment