Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चौराहों पर लगे हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों के नाम:हाउस टैक्स वसूली को लेकर आगरा नगर निगम सख्त, प्रोपर्टी सीलिंग की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम राजस्व वसूली को लेकर सख्त हो गया है। 125 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले एक महीने में लगभग 50 प्रोपर्टी सील हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक किए जा रहे हैं। ऐसे बकायेदारों के सूची चौराहों पर चस्पा की जा रही है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने राजस्व कर्मियों को हर सप्ताह कम से कम 50 बड़े बकायेदारों की कुर्की की कार्रवाई और उनके बैंक खातों को भी सीज करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम द्वारा शहर के चारों जोन में बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करने के लिए बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिससे कि बकायेदारों पर सामाजिक दबाव बनाया जा सके। प्रभारी कर एवं सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया-125 करोड़ रुपये के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी जोनों के लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया-सभी राजस्व कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करनी होगी। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को अक्षम्य माना जाएगा और संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किस जोन का कितना लक्ष्य वर्तमान वित्तीय सत्र में सबसे कम वसूली लोहामंडी जोन में हुई। यहां 42% वसूली हुई। जबकि ताजगंज जोन में लक्ष्य के सापेक्ष 42% वसूली हुई। दोनों जोनों की प्रगति अपेक्षा से कम होने पर नगर आयुक्त ने चेतावनी दी। बड़ी कार्रवाई . 27 फरवरी को कोतवाली के चासोर मार्केट में दो दुकानें सील . ताजगंज जोन में अब तक 38 संपत्तियों पर तालाबंदी की जा चुकी है . लोहामंडी जोन में दो बकायेदारों के बैंक खाते सीज किए गए हैं तथा 41 संपत्तियों को सील किया गया है नगर आयुक्त ने दिए निर्देश नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा-नगर निगम के विकास कार्यों के लिए राजस्व वसूली अत्यंत आवश्यक है। जिन करदाताओं पर बकाया है, वे स्वेच्छा से भुगतान करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लक्ष्य की प्राप्ति तक अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गूंजे ‘हारे के सहारे’ के जयकारे:श्री श्याम महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, रातभर चला भजन-कीर्तन; फूलों से सजा दरबार
    Next Article
    हाथरस लोहट बाजार में सराफा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग:बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पहचान में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment