Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारधाम यात्रा का एक महीना पूरा, 19 लाख श्रद्धालु पहुंचे:2025 के मुकाबले 10% ज्यादा; 40 लाख रजिस्ट्रेशन, 43% का उछाल

    5 hours ago

    1

    0

    चारों धामों के कपाट खुलने को आज यानी शनिवार को एक महीना पूरा हो चुका है। अब तक 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, यात्रा के लिए अब तक 40 लाख से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 2025 के शुरुआती एक महीने में 28 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसकी तुलना में इस बार रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में लगभग 43% का उछाल आया है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल चारधाम यात्रा के पहले महीने में लगभग 17.17 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आए थे। इसकी तुलना में इस बार अब तक लगभग 10.62% अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। 7.90 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। कपाट खुलने के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धाम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई थी। कपाट खुलने के बाद से ही बाबा के दर पर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, यात्रा के पहले ही महीने में अब तक 7.90 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहींं, बाबा केदार के दर्शन के लिए 13.5 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसके अलावा यहां आने के लिए 52 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया है। बद्रीनाथ धाम पहुंचे 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से ही बद्री विशाल के दर्शन के लिए भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा के पहले महीने में अब तक 5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वहींं, बद्री विशाल के दर्शन के लिए 12.15 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले गए थे चारधाम यात्रा के दूसरे पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से ही यमुना मैया के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा के पहले महीने में अब तक 3.26 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना कर चुके हैं। वहींं, मां यमुना के दर्शन के लिए 6.90 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। गंगोत्री धाम के कपाट के साथ शुरू हुई थी चारधाम यात्रा चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री और 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए थे। गंगोत्री में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम की हुई थी, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए थे। कपाट खुलने के बाद से ही भागीरथी गंगा के दर्शन और पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा के पहले महीने में अब तक 3.20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के चरणों में शीश नवा चुके हैं। वहींं, मां गंगा के दर्शन के लिए 7.12 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। एक महीने में 75 श्रद्धालुओं की मौत चारधाम यात्रा में बदलते मौसम और ऑक्सीजन की कमी के चलते यात्रा की शुरुआत (19 अप्रैल) से लेकर अब तक 75 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 38 मौतें केदारनाथ धाम में दर्ज की गईं। इसके बाद बद्रीनाथ में 19, यमुनोत्री में 10 और गंगोत्री धाम में 8 तीर्थयात्रियों की जान गई है। चारों धामों के बारे में जानिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनीट्रैप-2- 100 से ज्यादा वीडियो, करोड़ों की ब्लैकमेलिंग:बिजनेसमैन, नेता, डीआईजी रैंक के अफसरों के भी नाम; दिल्ली, गुजरात तक नेटवर्क
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:स्कूलों-दफ्तरों का टाइम बदला; सिंगर की छाती-कनपटी में मारी गोलियां; गैंगरेप पीड़िता बोली- मुझे गलतफहमी हो गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment