Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैती मेले में लोक कलाकारों ने बिखेरा संस्कृति का रंग:लखीमपुर-खीरी में हमार दिसवा सोने की चिरैया लोकनृत्य से हुई शुरुआत

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर के छोटी काशी में आयोजित ऐतिहासिक चैती मेले के चौथे दिन मंगलवार को सांस्कृतिक मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विभाग के लोक कलाकारों ने देर रात तक अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इन प्रस्तुतियों में भजन और लोकनृत्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और सभ्यता की झलक दिखाई गई, साथ ही सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत निघासन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सभासद देवीदयाल वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा प्रभारी गोला दयाशंकर मौर्य, समाजसेवी दिलीप जायसवाल, विजय आनंद और व्यापारी विमलेश गुप्ता भी उपस्थित रहे। इन सभी ने नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रमों की शुरुआत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों के समूह नृत्य से हुई। उन्होंने "हमार दिसवा सोने की चिरैया" और "रेलियां बैरन पिया को लिए जाए रे" जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद लोकगायक सतीश तिवारी ने "हे शंभू इच्छा तिहारी, द्वार तुम्हारे आए" भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। लोक गायिका निरी मुस्कान ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने "सासु पनिया कैसे जाऊं", "रसीले दोनों नैना", "पटना से वायदा बुलाएदा", "नजरा गैले गुया" और "सैंया मिले लरकइया में का करूं" जैसे लोकप्रिय लोकगीत प्रस्तुत किए। देखें 4 तस्वीरें… विशाल और काजल कनौजिया ने शिव-पार्वती की सजीव झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी। सेजल साहू, अंशी कश्यप, आरजू शर्मा, नेहा कश्यप, नव्या श्रीवास्तव, अंशिका वर्मा और जाह्नवी मिश्रा ने "काहू दिन उठी गौ मेरो हाथ बलम तोहे ऐसों मारूंगी" गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकार विशाल ने "चाहे बिक जाए हरो रुमाल, बैठूंगी मोटर कार में" गीत पर लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और सभ्यता को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस अवसर पर सभासद नानक चंद्र वर्मा, इजरान अहमद, धर्मेंद्र बाल्मीकि, रियासुद्दीन, दानिश राइन, अनिल गुप्ता, मोहित कनौजिया, सुरेश जायसवाल, साहिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में तेरहवीं कार्यक्रम में दो भाइयों पर हमला:लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारा, एक गंभीर घायल, 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    SP की शादी में शामिल हुए सपा विधायक, पार्टी नाराज:पार्टी ने 'X' पर पोस्ट कर SP से दूरी बनाने को कहा, रिसेप्शन में पहुंचे थे नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment