Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SP की शादी में शामिल हुए सपा विधायक, पार्टी नाराज:पार्टी ने 'X' पर पोस्ट कर SP से दूरी बनाने को कहा, रिसेप्शन में पहुंचे थे नेता

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई और बरेली की एएसपी आईपीएस अंशिका वर्मा के शादी समारोह में शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी में नाराजगी सामने आई है। पार्टी के आधिकारिक ‘X’ हैंडल से इस मामले में सख्त संदेश जारी किया गया है। इसके बाद समारोह में शामिल हुए सपा विधायकों और जिलाध्यक्ष को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। यूपी के चर्चित पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई और बरेली साउथ की एएसपी अंशिका वर्मा 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधे थे। राजस्थान के जोधपुर में 30 मार्च को रिसेप्शन आयोजित किया गया था। यह समारोह निजी और सीमित दायरे में रखा गया था। रिसेप्शन में पहुंचे थे संभल के सपा नेता रिसेप्शन कार्यक्रम में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने अपने रिश्तेदारों, मित्रों और बिश्नोई समाज के लोगों के अलावा संभल जनपद के कुछ प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया था। समारोह में संभल से सपा विधायक इकबाल महमूद, असमोली से विधायक पिंकी यादव, गुन्नौर से विधायक रामखिलाड़ी यादव और सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी भी शामिल हुए थे। फोटो सामने आते ही शुरू हुई सियासी चर्चा शादी समारोह के दौरान एसपी को बधाई देते सपा विधायकों और नेताओं की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि विपक्षी दल के नेता एक विवादों में रहे पुलिस अधिकारी के निजी समारोह में क्यों शामिल हुए। सपा ने X पर जारी किया सख्त संदेश शादी समारोह के अगले दिन 31 मार्च को समाजवादी पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई। पार्टी के मीडिया सेल ने एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को ‘विवादित’ बताते हुए संदेश जारी किया। पार्टी ने कहा कि बदलते राजनीतिक माहौल को भांपते हुए ऐसे अधिकारी समाजवादी नेताओं से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टी ने समाजवादियों को दूरी बनाने की दी नसीहत सपा के ‘X’ हैंडल से जारी संदेश में कहा गया कि ऐसे तमाम अधिकारी, जिन्होंने जाति-धर्म देखकर सत्ता के इशारे पर समाज पर अत्याचार किया है, वे बदलते सियासी माहौल को भांपकर समाजवादियों के साथ संपर्क बढ़ा सकते हैं। पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से ऐसे ‘समाज विरोधी तत्वों’ से दूरी बनाए रखने की अपील की है। जिलाध्यक्ष बोले- मुझे जानकारी नहीं हालांकि, पार्टी के आधिकारिक ‘X’ हैंडल से जारी इस बयान को लेकर सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उनके इस बयान के बाद पार्टी की आंतरिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक और नैतिक संदेश देने की कोशिश इस पूरे घटनाक्रम को सपा की ओर से एक राजनीतिक और नैतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी यह संकेत देने की कोशिश में है कि सत्ता और प्रशासन से जुड़े विवादित चेहरों के साथ सार्वजनिक नजदीकी से संगठन को नुकसान हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैती मेले में लोक कलाकारों ने बिखेरा संस्कृति का रंग:लखीमपुर-खीरी में हमार दिसवा सोने की चिरैया लोकनृत्य से हुई शुरुआत
    Next Article
    वाराणसी में युवती की अश्लील फोटो भेजने की धमकी, FIR:पूर्व प्रेमी ने मोबाइल छीनकर रिश्तेदारों को भेज दी साथ में तस्वीर, 4 साल से था रिलेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment