Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्रि मेला से पहले 41 पुलिसकर्मियों का तबादला:मिर्जापुर में रामसूरत यादव को विंध्य धाम, सुरेश द्विवेदी को गैपुरा चौकी कमान

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर। आगामी चैत्र नवरात्रि मेला को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मिर्जापुर की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने कुल 41 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इनमें 31 उप निरीक्षक शामिल हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। इस फेरबदल के तहत, थाना विंध्याचल क्षेत्र की गैपुरा पुलिस चौकी का प्रभारी सुरेश चंद द्विवेदी को नियुक्त किया गया है। वहीं, राम सूरत यादव को विंध्य धाम सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन से अंगद सिंह को चुनार, अमरनाथ यादव को जमालपुर, मधुसूदन राम को देहात कोतवाली, कृपा शंकर यादव को जिगना, अनिल कुमार चौबे को कछवा, अशोक कुमार यादव और सुशील कुमार को विंध्याचल भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, लालजी यादव को कछवा, ईश्वर चंद्र तिवारी को ड्रमंडगंज, श्यामजीत यादव को विंध्य धाम सुरक्षा तथा पप्पू राम को कोतवाली शहर में तैनात किया गया है। इसी क्रम में, श्रीप्रकाश यादव को चील्ह, शिव प्रकाश सिंह को चुनार, शशि भूषण को कटरा, भैरवनाथ यादव को देहात कोतवाली, रामकुमार गुप्ता को राजगढ़, सर्वजीत सिंह को शहर, रामजन्म यादव को संत नगर, घनश्याम सिंह को हलिया तथा अजीत कुमार यादव और विनोद कुमार मिश्रा को चुनार में तैनाती मिली है। अन्य तबादलों में, इंद्रसेन सिंह को मड़िहान, जगत लाल यादव को कछवा, अवध नरेश पांडेय को अहरौरा, प्रेम नारायण यादव को कोतवाली देहात, बब्बन सिंह चौहान और अशोक कुमार यादव को महिला थाना भेजा गया है। शब्बीर खां को पड़री, नागेंद्र यादव को लालगंज, सुशील कुमार सिंह, मनोज यादव और मोहम्मद हसनैन को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, अनूप कृष्णा तिवारी को चुनार, अशफाक खां को अहरौरा, भुवनेश्वर सिंह को ड्रमंडगंज, अनीस अहमद को पुलिस कार्यालय, अभियेंद्र सिंह को सीसीटीएनएस चुनार, ऋषिकेश सरोज को सीसीटीएनएस हलिया तथा मानसी कटियार को सीसीटीएनएस महिला थाना में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि चैत्र नवरात्रि मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने तैनाती स्थल पर सतर्क और सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कारोबारी की लैंबोर्गिनी कार थाने से छूटी:12 करोड़ की कार, 8.30 करोड़ के बेल बॉन्ड जमा करने पर हुई रिलीज
    Next Article
    बलिया में हत्या मामले में अदालत का फैसला:दो अभियुक्तों को 10 साल सश्रम कारावास, 50-50 हजार का अर्थदंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment