Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:हरदोई में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, भक्तिमय हुआ माहौल, गूंजे जयकारे

    3 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्र के अवसर पर जिलेभर के मंदिरों में भक्ति और आस्था का माहौल है। पहले दिन से ही मंदिरों को सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक झांकियों से सजे मंदिर श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। शहर के राम जानकी मंदिर, काली माता मंदिर, श्रवण देवी मंदिर और शिव भोले मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखे हैं और कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय इस पर्व का शुभारंभ किया है। 3 तस्वीरें देखिए… महिलाएं, पुरुष और युवा सभी वर्गों के लोग मां की आराधना में लीन हैं। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ-साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पुजारी भी मां की प्रतिमाओं को विशेष रूप से सजा रहे हैं। पंडितों के अनुसार, नवरात्रि में सच्चे मन से की गई पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-शांति आती है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने मंदिरों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में उमड़ी भीड़:मां शैलपुत्री के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर फूल-माला चढ़ाया
    Next Article
    अमेठी एसपी ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' की जमीनी हकीकत परखी:गौरीगंज चेक पोस्ट पर गाड़ियां जांचीं, पुलिस को निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment