Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी एसपी ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' की जमीनी हकीकत परखी:गौरीगंज चेक पोस्ट पर गाड़ियां जांचीं, पुलिस को निर्देश दिए

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाया जा रहा है। इसी ऑपरेशन की हकीकत जानने के लिए एसपी खुद सड़क पर उतरे। देर रात उन्होंने कई चेक पोस्टों का दौरा किया, गाड़ियों की चेकिंग की और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दरअसल, एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस ऑपरेशन 'चक्रव्यूह' में अब तक कई स्मैक तस्कर, अवैध असलहा तस्कर और वांछित अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं, दो दिन पहले अपनी पत्नी की हत्या कर भाग रहा एक पति भी इसी ऑपरेशन 'चक्रव्यूह' की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ा था। 3 तस्वीरें देखिए… एसपी सरवणन टी ऑपरेशन 'चक्रव्यूह' की हकीकत जानने के लिए देर रात सिविल ड्रेस में गौरीगंज कस्बे पहुंचे। उन्होंने सब्जी मंडी चौराहे के पास पुलिस चेक पोस्ट पर ऑपरेशन 'चक्रव्यूह' के तहत पुलिसकर्मियों की सक्रियता का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने मौके पर पुलिसकर्मियों से बात की और खुद कई गाड़ियों को रुकवाकर उनकी जांच की, जिसके बाद उन्हें आगे जाने दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:हरदोई में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, भक्तिमय हुआ माहौल, गूंजे जयकारे
    Next Article
    हाथरस में विवाहिता का उत्पीड़न, दहेज के लिए मारपीट:पति, जेठ और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment