Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:अमेठी के कालीकन, दुर्गंन भवानी धाम में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, गूंजे जयकारे

    2 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमेठी तहसील क्षेत्र के शक्तिपीठ मां कालीकन धाम, गौरीगंज के दुर्गंन भवानी और तिलोई के अहोरवा भवानी धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। जिले के तीन बड़े शक्तिपीठों के अलावा सभी देवी मंदिरों को फूल-मालाओं से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी मंदिरों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मौजूद हैं। शक्तिपीठ मां कालीकन धाम में संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर बिना किसी परेशानी के दर्शन करवा रहे हैं। वही जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी देवी मंदिरों साफ सफाई के लिए सफाईकर्मियों को भी तैनात किया गया हो जो दिनभर में कम से कम तीन बार सफाई करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में तीन गांवों में मारपीट:28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सरसों, पिलर और जमीन को लेकर झगड़ा
    Next Article
    नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े लोग:श्रद्धालुओं ने मां भगवती का पूजन कर मांगा आशीर्वाद, गूंजे जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment