Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में तीन गांवों में मारपीट:28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सरसों, पिलर और जमीन को लेकर झगड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र में 13 मार्च की रात करीब आठ बजे बदली का पुरवा गांव में सरसों काटने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी एक-दूसरे को धमकाते रहे। इस मामले में दरोगा शिवा प्रजापति की तहरीर पर माधुरी देवी, गुड़िया, खुशबू, ओम प्रकाश, बिट्टी देवी और आरती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी घटना जादी का पुरवा गांव में पिलर को लेकर हुई। यहां भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हंगामा हुआ। दरोगा गोविन्द की तहरीर पर ईशू, शीलू, सुमन, मुन्नू, बैरगहिन, हरीलाल, समतरहिन, सुमन देवी, चांदनी, रोशनी, सोना, राम मनोहर, अर्चना, मनोजा, अंजू, कोड़रहिन और आदर्श सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खुशली का पुरवा बदगवां में जमीन विवाद तीसरी घटना खुशली का पुरवा बदगवां गांव में मंगलवार सुबह हुई। जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। दरोगा प्रभाशंकर सचान की तहरीर पर वंदना शुक्ला, राघव शुक्ला, दुर्गेश, मनोरमा और शकुंतला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और आरोपियों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में चैत्र नवरात्रि शुरू:माँ शैलपुत्री की पूजा के साथ मंदिरों में उमड़ी भीड़, व्यापक व्यवस्था
    Next Article
    चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:अमेठी के कालीकन, दुर्गंन भवानी धाम में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, गूंजे जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment