Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट डीएम ने विकास भवन का निरीक्षण किया:व्यवस्थाएं सुधारने, दस्तावेजों के रखरखाव और जन व्यवहार पर दिए निर्देश

    13 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में मंगलवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय पटलों की कार्यप्रणाली, पत्रावलियों के रखरखाव और जन-सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिए कि अभिलेखों (दस्तावेजों) का रखरखाव अत्यंत व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से किया जाए। उन्होंने पत्रावलियों के निस्तारण में पारदर्शिता और गतिशीलता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास भवन में आने वाले लाभार्थियों और आम नागरिकों के साथ मर्यादित एवं शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जन-सामान्य की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। विकास भवन की भौतिक व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार को अधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने को कहा। साथ ही, पुराने और अव्यवस्थित नोटिस बोर्ड को तत्काल ठीक कराकर अद्यतन जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रवेश द्वार या गैलरी में किसी भी प्रकार की टूटी कुर्सियां या कबाड़ न रखा जाए। उन्होंने स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अनुपयोगी फर्नीचर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास भवन जनपद के विकास कार्यों का केंद्र है, अतः यहां की कार्यसंस्कृति और परिवेश दोनों ही प्रेरणादायक होने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यौन शोषण के आरोप में वन दरोगा गिरफ्तार:बलिया में उभांव पुलिस ने बेल्थरा रोड से पकड़ा, न्यायालय भेजा
    Next Article
    सड़क दुर्घटना रैंकिंग में टॉप फाइव में मऊ:हादसों और मौतों में आई कमी, जिला प्रशासन के प्रयास सफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment