Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान:पढ़ाई को लेकर मां ने लगाई थी फटकार, कमरे में लटका मिला शव

    20 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के पहाड़ी बुजुर्ग गांव में 17 वर्षीय छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई में लापरवाही को लेकर मां की समझाइश के बाद वह अपने कमरे में चला गया था। देर शाम कमरे का दरवाजा तोड़ने पर उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शुभम उपाध्याय (17) के रूप में हुई है। वह रिटायर्ड होमगार्ड जगदीश उपाध्याय का सबसे छोटा बेटा था। शुभम ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और उसका कक्षा 11 में प्रवेश होना था। परिजनों के मुताबिक शनिवार दोपहर भोजन के दौरान शुभम की मां ने उसे पढ़ाई में लापरवाही न बरतने और भविष्य पर ध्यान देने की सलाह दी। इसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। शाम तक जब वह बाहर नहीं निकला और कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो शुभम पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निशीकांत राय भी मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच जारी थाना प्रभारी निशीकांत राय ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। उन्होंने केवल इतना कहा कि शुभम को पढ़ाई में लापरवाही न करने के लिए अक्सर समझाया जाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट पुलिस में 11 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों का तबादला:एसपी ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए किए प्रशासनिक फेरबदल
    Next Article
    मुरादाबाद के सरकारी स्कूलों में घट रहे छात्र:पांच साल में 46 हजार छात्र कम हुए, स्कूल चलो अभियान के बावजूद एडमिशन में गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment