Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट पुलिस में 11 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों का तबादला:एसपी ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए किए प्रशासनिक फेरबदल

    21 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को जारी स्थानांतरण आदेश में कुल 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। कई थानों को नए अधिकारी मिले हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को विशेष इकाइयों और चुनाव सेल में तैनात किया गया है। एसपी के आदेश के अनुसार निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक बनाकर थाना राजापुर भेजा गया है। निरीक्षक राजकुमार वर्मा को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मानिकपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक राजकुमार यादव को चुनाव सेल में तैनात किया गया है। निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) बनाया गया है। उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण में राजेश कुमार यादव को थाना मानिकपुर, प्रमोद कुमार पाण्डेय को थाना भरतकूप, राजेश कुमार सिंह यादव को कोतवाली कर्वी, रामजी उपाध्याय को थाना मानिकपुर, अरविंद सिंह को थाना सरधुवा, सियाराम नायक को थाना पहाड़ी तथा प्रवेश यादव को थाना सरधुवा भेजा गया है। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति के तहत किया गया है। हाल के दिनों में विभिन्न संवेदनशील मामलों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को देखते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, ताकि सभी थाना क्षेत्रों में बेहतर निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनुपालन रिपोर्ट पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में देवनंदिनी अस्पताल में लगी आग:32 मरीज, 3 नवजात समेत सभी सुरक्षित निकाले गए, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
    Next Article
    चित्रकूट में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान:पढ़ाई को लेकर मां ने लगाई थी फटकार, कमरे में लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment