Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में 27 मार्च को 22 लाख दीप जलेंगे:चैत्र रामनवमी और 'चित्रकूट गौरव दिवस' पर होगा भव्य आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट में आगामी 27 मार्च, 2026 को चैत्र रामनवमी और 'चित्रकूट गौरव दिवस' के भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 22 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार भी उपस्थित रहे। इसमें जनपद के प्रमुख मठ-मंदिरों, अखाड़ों के महंतों, साधु-संतों, धर्मशाला व आश्रम संचालकों, होटल व लॉज स्वामियों सहित व्यापार मंडल, सामाजिक संगठनों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों और समस्त विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने सभी पक्षों से समन्वय स्थापित कर इस आयोजन को जन-उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों ने सामूहिक रूप से 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का प्रस्ताव रखा था। जन-उत्साह को देखते हुए जिलाधिकारी ने इस लक्ष्य को बढ़ाकर 22 लाख दीप निर्धारित किया। इस दीपोत्सव में पण्डा, नाविक, टैक्सी समाज, व्यापारिक संगठनों, सभासदों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। महोत्सव की रूपरेखा साझा करते हुए बताया गया कि रामघाट पर सायं काल भव्य दीपदान के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय एवं लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन, बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक कला दीवारी नृत्य का सजीव चित्रण, प्रमुख स्थलों पर भव्य रंगोली और आकर्षक आतिशबाजी शामिल हैं। समस्त आयोजन स्थल पर चाक-चौबंद प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि चित्रकूट गौरव दिवस जन-भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने सभी सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों को आपसी सहयोग से इस गौरवशाली आयोजन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने पर्व के दौरान यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 14-15 मार्च को UPSI भर्ती परीक्षा:हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात, 24 सेंटर पर शामिल होंगे 36 हजार अभ्यर्थी
    Next Article
    झांसी में बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे युवक की मौत:भाई बोला- दोस्त ले गया था, उसकी ने कार से उड़ाया, हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment