Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 14-15 मार्च को UPSI भर्ती परीक्षा:हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात, 24 सेंटर पर शामिल होंगे 36 हजार अभ्यर्थी

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी एसआई की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को पूरे प्रदेश में आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर गोरखपुर में भी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो दिनों में दो-दो पालियों में कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में लगभग 9000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस तरह दो दिनों में करीब 36 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार निगरानी रखेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी परीक्षा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। जरूरत पड़ने पर कुछ स्थानों पर यातायात का डायवर्जन भी किया जा सकता है। दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए परिवहन व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। रोडवेज बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थी आसानी से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। इस संबंध में परिवहन विभाग को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और प्रतिबंधित वस्तुओं पर रोक जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं और परीक्षा के दौरान तय नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन का प्रयास है कि पूरी परीक्षा पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो और किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में घर में घुसकर चाची-भतीजे को गोली मारी:अलविदा की नमाज से पहले वारदात, बोले- थाने गए तो सब मारे जाओगे
    Next Article
    चित्रकूट में 27 मार्च को 22 लाख दीप जलेंगे:चैत्र रामनवमी और 'चित्रकूट गौरव दिवस' पर होगा भव्य आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment