Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में बाढ़-घरों में 5-5 फीट कीचड़ भरा:सड़कें-पुल टूटी पड़ीं, तुलसीदास की मूर्ति भी टूटी, जवानों ने गोद में बच्चों को निकाला

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की बाढ़ का पानी भले ही कम हो गया है, लेकिन मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरों में 5-5 फीट तक कीचड़ भर गया है। सड़कें कचरे से पटी हैं। लोग अपने घरों से पानी और कीचड़ निकालने में जुटे हैं। फ्रिज-कूलर में मलबा भर गया है। जगह-जगह टूटे खंभे दिख रहे हैं। रामघाट पर बना पुल टूटकर मंदाकिनी नदी में गिर गया है। तुलसीदास की मूर्ति भी टूट गई है। कंधे के ऊपर का हिस्सा बह गया। 2 हेलिकॉप्टर और SDRF की टीमों ने 50 लोगों को रेस्क्यू किया। SDRF ने घर में फंसे बच्चों को गोद में उठाकर बाहर निकाला। लगातार बारिश और मध्य प्रदेश के बरगी डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से चित्रकूट में हालात बिगड़े थे। नदी में 30 फीट का उफान आया था। एक मंजिल तक घर डूब गए थे। लोग छतों पर शिफ्ट हो गए थे। इधर, प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार तड़के 3:45 बजे गंगा मां ने लेटे हनुमान जी को स्नान कराया। गर्भगृह में गंगा का पानी पहुंचते ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई। ढोल-नगाड़ों के बीच गंगा मां के आगमन की भव्य आरती की गई। वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। छतों-गलियों में अंतिम संस्कार हो रहे हैं। सभी 84 घाट डूबे हुए हैं। राम मंदिर के सामने हल्की बूंदाबांदी के बीच मोर नाचता हुआ दिखाई दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। प्रयागराज में दोपहर 2 बजे एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। लखनऊ और आसपास के 10 जिलों में सुबह बादल छाए रहे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मध्य प्रदेश-राजस्थान और दक्षिणी यूपी के ऊपर मानूसनी सिस्टम आगे बढ़ गया है। इससे बारिश की गतिविधियों में 31 अगस्त तक कमी आएगी। इसके बाद नए विक्षोभ के असर से सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। आज कहां-कहां बारिश हो सकती है? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया:IIT-IIM पास, 4 महीने से साइडलाइन थीं; अफसर पति भी इस्तीफा दे चुके हैं
    Next Article
    मेरठ में पीड़ित बोले- IPS अविनाश टॉर्चर देखकर हंसते रहे:ऐसा क्रूर अफसर नहीं देखा; धरने में शामिल होना क्या मेरी गलती थी?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment