Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में बागे नदी में युवक की मौत:होली पर गांव आया था, दोस्तों संग नहाते समय हादसा

    6 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में होली के त्योहार के बीच एक युवक की बागे नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के दहनी गांव के पास बृहस्पतिवार को हुई। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, तभी बालू का टीला धंसने से वह गहरे पानी में चला गया। मृतक की पहचान भरईया भैंसौधा गांव निवासी विक्रम सिंह (30) के रूप में हुई है। विक्रम होली का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव आए हुए थे। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ की एक निजी कंपनी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को विक्रम अपने दोस्तों के साथ दहनी गांव के पास बहने वाली बागे नदी में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के दौरान नदी किनारे बना बालू का टीला अचानक धंस गया। इससे विक्रम का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह नजरों से ओझल हो गया। घटना की सूचना तत्काल भरतकूप थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही विक्रम के परिवार में दुख का माहौल छा गया। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहाते समय डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में लोन के लिए डीएफओ के फर्जी हस्ताक्षर:डीएफओ ने पुलिस को लिखा पत्र,एफआईआर की तैयारी
    Next Article
    युवक ने की आत्महत्या, बहन ने युवती पर लगाए आरोप:मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेल का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment