Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने की आत्महत्या, बहन ने युवती पर लगाए आरोप:मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेल का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक आशीष कुमार ने कथित तौर पर मानसिक परेशानियों के चलते आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक की बहन ने एक युवती पर मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक आशीष कुमार खोड़ा कॉलोनी के लोकप्रिय विहार का निवासी था। उसकी बहन निशा कुमारी ने खोड़ा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि इंदिरापुरम के न्याय खंड-2 में रहने वाली एक युवती पिछले कई महीनों से उनके भाई को मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। परिवार का आरोप है कि युवती आशीष पर लगातार दबाव बनाती थी और उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी देती थी। इस कारण आशीष काफी समय से मानसिक तनाव में था और पिछले कुछ दिनों से बेहद परेशान रहने लगा था। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, 3 मार्च की शाम करीब 7 बजे आशीष घर से निकला था और उस युवती से मिलने गया था। इसके बाद दोनों कुछ अन्य लोगों के साथ इंदिरापुरम स्थित एक मॉल भी गए। देर रात करीब 1 बजे आशीष घर वापस लौटा। परिवार का यह भी कहना है कि रात करीब 1 बजकर 43 मिनट पर युवती ने आशीष की बहन के इंस्टाग्राम पर कॉल की थी। इसके कुछ ही समय बाद घर के अंदर आशीष ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की बहन ने बताया कि उनके पास 3 मार्च की एक तस्वीर भी मौजूद है, जिसमें आशीष और वह युवती साथ दिखाई दे रहे हैं। उनका मानना है कि यह फोटो जांच में महत्वपूर्ण सबूत साबित हो सकती है। परिवार ने खोड़ा थाने में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में बागे नदी में युवक की मौत:होली पर गांव आया था, दोस्तों संग नहाते समय हादसा
    Next Article
    पनकी में नाले से मिला अधेड़ का शव:गुरुवार रात घर से निकला था, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment