Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में भाजपा नेता के प्लॉट में विस्फोट:विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, आसपास रहने वाले बोले- लगा टायर फट गया

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट के अशोह गांव में 12 सितंबर को भाजपा नेता जगदीश गौतम के खाली प्लॉट में भीषण विस्फोट हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। वहीं बम विस्फोट निरोधक दल के एक अधिकारी का कहना है, विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं बल्कि बम वाला है। ये पूरा घटनाक्रम एक साजिश के तहत किए जाने की आशंका है। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट पर धमाके के बाद मौके से मानव अंग मिले थे। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि विस्फोट में कौन व्यक्ति मौजूद था और वहां विस्फोटक सामग्री क्यों लाई गई थी? पुलिस आसपास के जिलों में भी लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस सोमवार को घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को सफेद शर्ट के जले हुए टुकड़े और कई संदिग्ध सामान मिले थे। एक पैर प्लॉट में मिला था, जबकि दूसरा करीब 300 मीटर दूर खेत में मिला। शरीर के अन्य हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस इन अवशेषों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बरामद मानव अवशेष का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, डीएनए रिपोर्ट आने में करीब दो महीने लग सकते हैं। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट में जहां ब्लास्ट हुआ था, वहां से वह 15 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में रहते हैं। रोड पर पड़े थे मांस के टुकड़े… प्लॉट के पास रहने वाले कल्लू ने बताया कि जब यह विस्फोट हुआ तब मैं मौके से 500 मीटर की दूरी पर था। हमने सोचा की किसी की गाड़ी का टायर फट गया है। हम मौके पर गए तो वहां पर मेन रोड पर मांस के टुकड़े पड़े हुए थे। हिमांशु मिश्रा ने बताया कि शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर यह विस्फोट हुआ था। हमने आज तक ऐसे विस्फोट की आवाज नहीं सुनी। ऐसा लगा हमारे कान सुन्न हो गए हों। पुलिस जांच के दौरान प्लॉट में चटाई और तार के निशान भी मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट से पहले वहां कोई व्यक्ति कितनी देर तक मौजूद था। मुझे बम से उड़ाने की साजिश हो सकती है- भाजपा नेता मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर रखा था। यह प्लॉट थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। गौतम ने फोन पर बातचीत में आशंका जताई कि यह उन्हें बम से उड़ाने की साजिश हो सकती थी। उन्होंने कहा कि वे अक्सर प्लॉट पर आते-जाते रहते हैं। यदि किसी ने उन्हें निशाना बनाने के लिए वहां बम रखा था, तो वह खुद ही उसी विस्फोट की चपेट में आ गया होगा। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि जिले में लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पड़ोसी जिलों को भी सूचना दी गई है। …………………………………………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें- यूपी की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर:लिखा- प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो बढ़े चलो; 15 दिन पहले नौकरी छोड़ी थी यूपी कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए सेवा से इस्तीफा दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एस्ट्रोनॉट शुभांशु बोले- जेन-जी और जेन-अल्फा बहुत स्मार्ट:इन्हें सही दिशा दिखानी है; लखनऊ के गोमती पुस्तक मेले में पत्नी के साथ पहुंचे
    Next Article
    फोन की किस्त के लिए युवक का खून निकलवाया:लखनऊ में जबरन घर से उठाया, बंधक बनाकर मजदूरी कराई; धमकाया- मारकर गोमती में फेंक देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment