Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में एक साथ उठी ननद-भाभी की अर्थी:पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रही थीं, सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंदा

    3 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे के फरार ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को रामनगर के पास हुए इस हादसे में ननद-भाभी की मौत हो गई थी। इस घटना से महोबा जिले के खन्ना गांव में शोक का माहौल है। बुधवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया, जिसमें पूरा गांव गमगीन था। जानकारी के अनुसार, महोबा के खन्ना निवासी राममनोहर प्रजापति अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ प्रयागराज जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी शिवकुमारी (46) और बहन रानी देवी (40) समेत कुल सात लोग सवार थे। अब समझिए पूरा मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र में रामनगर के पास पहुंचने पर कार का पिछला टायर पंचर हो गया। चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया। इसी दौरान शिवकुमारी और रानी देवी लघुशंका के लिए सड़क से कुछ दूर चली गईं। जब दोनों महिलाएं वापस लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रहे खनिज सामग्री से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के तुरंत बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने पीछा कर उसे मऊ से पहले ही पकड़ लिया। रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतकों के परिजनों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कर्वी की समाजसेवी और मृतकों की रिश्तेदार माया प्रजापति ने बताया कि शिवकुमारी और रानी देवी के बीच गहरा लगाव था और वे अक्सर हर कार्यक्रम में साथ जाती थीं। अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग बुधवार को गांव में दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। मृतका शिवकुमारी के पति राममनोहर प्रजापति निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी विवाह योग्य है। वहीं, रानी देवी के पति त्रिभुवन प्रजापति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है।इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने शंकराचार्य अपमान पर प्रदर्शन किया:सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग, सनातन धर्म के हनन का आरोप
    Next Article
    उन्नाव में साइबर ठगी का पैसा रिफंड:पुलिस ने 24 घंटे में रुपये वापसी करवाये, OTP शेयर न करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment