Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में हेड कांस्टेबल बाइक से गिरे, गंभीर चोट आई:सामने से आ रही बाइक को बचाने में हुआ हादसा, झांसी रेफर

    1 hour ago

    2

    0

    चित्रकूट में सोमवार को खोह पेट्रोल पंप के सामने बाइक से गिरने से एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल हेड कांस्टेबल की पहचान करण सिंह परिहार (45) के रूप में हुई है, जो उर्राई, जालौन के निवासी हैं और वर्तमान में सेशन हवालात कर्वी में तैनात हैं। सोमवार सुबह वह पुलिस लाइन खोह से अपनी बाइक से सेशन हवालात कर्वी जा रहे थे। खोह पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराकर गिर गई, जिससे करण सिंह परिहार के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल घनश्याम उपाध्याय ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस UP32FG0872 मात्र तीन मिनट के रिस्पांस टाइम में घटनास्थल पर पहुंच गई। पायलट शेखर और ईएमटी बबलू ने घायल को बिना देरी किए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने करण सिंह परिहार को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस टीम ने एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम समय में मौके पर पहुंचकर उन्होंने मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तस्वीरों में देखिए प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज हादसा:गैस का टैंक फटने से भर-भरा कर गिरा, 4 की मौत; 16 घायल
    Next Article
    ललितपुर में 18 पार्षद भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे:नगर पालिका पर अवैध वसूली, गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment