Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में कुएं में गिरा युवक, मौत:परिजन बोले- डॉक्टर ने नहीं की दोबारा जांच, अस्पताल में हंगामा

    6 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। 23 वर्षीय विपिन कुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर दोबारा जांच न करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार में हुई। मृतक के भाई राजेश कुमार सविता ने बताया कि विपिन अपने दोस्तों के साथ बल्दाऊगंज मंदिर के सामने कुएं के पास बैठा था। अज्ञात कारणों से वह कुएं में गिर गया। कुएं में थोड़ा पानी था। स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। विपिन को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन भड़क गए। उनका आरोप था कि विपिन का शरीर गर्म था और डॉक्टरों ने दोबारा जांच नहीं की। परिजनों ने खुद उसे सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद परिजन विपिन को स्कूटी से एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जांच में पाया गया कि विपिन को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। विपिन अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। सदर कोतवाली प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि उन्हें एक युवक के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा और नकद बरामद
    Next Article
    दहेज हत्या मामले में पति, सास, ननद दोषी:अदालत ने तीनों को 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई, ससुर बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment