Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में किसानों ने अमेरिका-भारत बीज डील का विरोध किया:भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

    15 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले में गुरुवार देर रात किसानों ने अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित कृषि उत्पादन बीज डील का विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए खुलकर विरोध दर्ज कराया। किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि मगरहाई सहित कई गांवों के किसानों ने एकजुट होकर इस डील का विरोध किया। उनका तर्क है कि विदेशी कंपनियों के साथ ऐसे समझौते से देशी बीजों और स्थानीय किसानों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ग्राम संग्रामपुर और ग्राम शिवचरण का पुरवा में भी किसानों ने बैठकें कर प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से इस डील को सार्वजनिक करने और किसानों की राय लेने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट के जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों के हितों की अनदेखी की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में युवा विंग जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष डुप्ले पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी कुमार, नरेश सिंह, अजय सिंह, अनिल सिंह और मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। किसानों ने स्पष्ट किया है कि यदि इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो जिला स्तर पर एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में गैंगस्टर को 2 साल की कैद:अपर जिला जज चतुर्थ ने 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, कई मामलों का आरोपी
    Next Article
    सुलतानपुर में विवादित इंस्पेक्टर को CCTNS का सौंपा प्रभार:फर्जी मुठभेड़ में दिव्यांग वृद्ध को भेजा था जेल, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को किया है तलब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment