Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में मेगा शिविर का आयोजन:रामायण मेला परिसर में 40 विभागों ने सुनीं समस्याएं

    17 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रविवार को रामायण मेला परिषद परिसर में एक मेगा शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज शेषमणि पांडे ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों की शिकायतें सुनकर मौके पर ही समाधान का प्रयास किया गया। इस मेगा शिविर में लगभग 40 विभागों ने अपने स्टॉल लगाए, जिनमें राजस्व, खनिज, यातायात और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल थे। शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों ने सुना और कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को साइकिल और अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। शिविर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। जिला जज शेषमणि पांडे ने इस अवसर पर बताया कि मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन से पहले लगभग 40 बैठकें आयोजित की गई थीं, जिनमें सभी विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया ताकि शिविर को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर राहत मिल सके। मेगा शिविर में सतपाल सिंह, अरुण कुमार सिंह, खनिज इंस्पेक्टर मंटू सिंह और तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने स्टॉल पर लोगों की शिकायतें सुनीं और समाधान की प्रक्रिया शुरू की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कॉन्स्टेबल से रिश्तेदार बनकर 15 हजार ठगे:बोला- बहुत ज्यादा जरूरत है, तुरंत ट्रांसफर कर दो; थोड़ी देर बाद साइबर ठगी का पता चला
    Next Article
    चित्रकूट-बांदा में 37 बच्चों से 10 साल रेप:इंजीनियर के टारगेट पर थे 7 से 15 साल के बच्चे, पत्नी भी गंदा काम करती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment