Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के कांग्रेस प्रदेश सचिव को ले गई दिल्ली पुलिस:AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन करने के मामले में उठाया, घर पहुंचे कांग्रेसी

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस ने झांसी से युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदुम्य सिंह को हिरासत में लिया है। उन पर दिल्ली में आयोजित AI समिट 2026 के दौरान अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस चिरगांव में छापा मारकर उन्हें अपने साथ ले गई है। प्रदुम्य के पकड़े जाने की खबर मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई। संगठन से जुड़े तमाम कार्यकर्ता उनके घर पहुंच गए। लेकिन उनके परिजनों को भी दिल्ली पुलिस ने साफ तौर पर कुछ नहीं बताया। उनका कहना था कि पूछताछ की बात कहकर पुलिस अपने साथ ले गई। कांग्रेस के सक्रिय नेता है मूल रूप से मोंठ थाना के करकोस गांव निवासी प्रदुम्य सिंह पिछले कई साल से युवक कांग्रेस में सक्रिय हैं। दो साल पहले वह युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। अब युवक कांग्रेस के मध्य क्षेत्र के प्रदेश सचिव हैं। परिजनों ने प्रदुम्य के इस मामले में शामिल होने से अनभिज्ञता जताई। दिल्ली पुलिस ने छापा मारा था नई दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घुसकर प्रदर्शन किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्यकर्ताओं की तलाश कर रही है। अब तक चार युवकों को गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस को इस मामले में साजिश रचे जाने की आशंका है। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं से पूछताछ के बाद से वह संगठन नेताओं को भी तलाश रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि झांसी के स्थानीय नेताओं के शामिल होने का सुराग मिलने पर दिल्ली पुलिस यहां पहुंची थी। चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर का कहना है कि दिल्ली पुलिस यहां आई थी। पूछताछ के लिए एक युवक को अपने साथ लेकर गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में श्रीराणी सती की निकाली गई निशान यात्रा:25 फरवरी को खाटू श्याम के लिए रवाना होंगे भक्त, महिलाएं भी होंगी शामिल
    Next Article
    नोएडा में एकाउंटेंट ने 85 लाख रुपए का गबन किया:सात साल तक फर्म में की नौकरी, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment