Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में मौसी के साथ भागा लड़का कोमा में:परिजन बोले- दोनों दिल्ली भाग गए थे, उसने बेटे की जान लेने की कोशिश की

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के रैपुरा निवासी एक 19 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के परिजन उसकी दूर की रिश्तेदार प्रेमिका पर प्रेम जाल में फंसाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा रहे हैं। युवक लगभग एक सप्ताह से कोमा में है। परिजनों के अनुसार, 19 वर्षीय अंकित का प्रेम प्रसंग हमीरपुर जनपद के ललपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से था। यह युवती अंकित की रिश्ते में मौसी लगती है और उसका अंकित के घर आना-जाना था। एक दिन मौसी के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद मौसी के पति ने उसे घर से निकाल दिया। इस घटना के बाद मौसी और अंकित दोनों घर छोड़कर दिल्ली चले गए। दिल्ली पहुंचने के लगभग एक महीने बाद अंकित घर के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। उसकी प्रेमिका उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले गई। लगभग एक सप्ताह तक होश न आने पर परिजन उसे चित्रकूट वापस ले आए। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अंकित को चित्रकूट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंकित के परिजनों का आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने अंकित को जान से मारने की कोशिश की है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। अंकित अभी भी कोमा में है और उसे होश नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन:DIOS ने NCERT किताबें लागू करने और ड्रेस कोड न बदलने का दिया आश्वासन
    Next Article
    पुराने विवाद में फायरिंग, पांच गिरफ्तार:लखीमपुर खीरी में अवैध तमंचे और कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment