Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में लाइनमैन की मौत:फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में बिजली के करंट से झुलसकर एक लाइनमैन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे एनएच 91 पर लंबा जाम लग गया। मृतक की पहचान जारचा निवासी रवि के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे दादरी की बालाजी एनक्लेव कॉलोनी में फाल्ट की सूचना मिली थी। रवि फाल्ट ठीक करने मौके पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि रवि ने शटडाउन लिया था और वह खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली आ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोग रवि को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने रवि के शव को एनएच 91 पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शटडाउन के बावजूद बिजली कैसे आ गई, इसी लापरवाही के कारण रवि की जान गई। सूचना मिलने पर आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के कारण एनएच 91 पर यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में टीचर की हार्ट अटैक से मौत:गांधी बाल निकेतन स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान क्लास रूम में गिरे
    Next Article
    चित्रकूट में नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि:एक मुट्ठी अनाज, एक रुपये से भंडारा, जन सहभागिता से होगा कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment