Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में नंद बाबा दुग्ध मिशन में 28 लाभार्थी चयनित:ई-लॉटरी से हुई प्रक्रिया, स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना को मिलेगा बढ़ावा

    6 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना वर्ष 2026-27 के तहत नंद बाबा दुग्ध मिशन के लिए चित्रकूट में 28 पात्र लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। जिले से इस योजना के लिए कुल 312 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया विकास भवन में आयोजित जनपद स्तरीय एक्जिक्यूटिव कमेटी की बैठक में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कंप्यूटर आधारित ई-लॉटरी के जरिए 14 पुरुष और 14 महिला लाभार्थियों का चयन किया गया। स्वदेशी नस्ल के संरक्षण और दुग्ध उत्पादन पर जोर योजना का उद्देश्य स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाना और ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करना है। चयनित लाभार्थियों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार स्वदेशी गायों के पालन के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पारदर्शिता के लिए अपनाई गई ई-लॉटरी व्यवस्था अधिकारियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए ई-लॉटरी प्रणाली अपनाई गई, जिससे पक्षपात या शिकायत की संभावना समाप्त हो सके। इस व्यवस्था पर मौजूद लाभार्थियों ने भी संतोष जताया। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, योजना के नोडल अधिकारी, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ चित्रकूट तथा बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में आवेदक भी चयन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे। अधिकारियों का कहना है कि योजना से जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, स्वदेशी नस्ल की गायों का संरक्षण होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज पुलिस ने जुआ-सट्टा पर ड्रोन से निगरानी शुरू की:एसपी के सख्त आदेश के बाद कोतवाली प्रभारी की नई रणनीति
    Next Article
    चित्रकूट से बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की यात्रा 27 से:पृथक राज्य की मांग पर 7 दिन चलेगी 'गांव-गांव पांव-पांव' पदयात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment