Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में पंचायतराज अधिकारी ने दो पंचायतों का किया निरीक्षण:कसहाई और भौरी में मिलीं खामियां, सुधार के निर्देश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने कर्वी विकास खंड की ग्राम पंचायत कसहाई और मानिकपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत भौरी का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों पंचायतों में कई खामियां पाई गईं, जिन पर डीपीआरओ ने संबंधित सचिवों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत कसहाई में सामुदायिक शौचालय और आर.आर.सी. (रूरल रिसोर्स सेंटर) निष्क्रिय पाए गए। इसके अतिरिक्त, गांव में स्थापित गोवर्धन प्लांट तो क्रियाशील था, लेकिन उसका जनरेटर स्टार्ट नहीं हो पा रहा था। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालय की आवश्यक मरम्मत कराकर उसे तुरंत क्रियाशील किया जाए। साथ ही, ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर से कूड़ा एकत्रित करवाकर आर.आर.सी. को तीन दिन के भीतर चालू किया जाए। गोवर्धन प्लांट के जनरेटर की बैटरी चार्ज कराकर या बदलवाकर उसे भी क्रियाशील करने को कहा गया, ताकि बायोगैस का उपयोग गौशाला में बिजली के लिए हो सके। ग्राम पंचायत भौरी में पंचायत सचिवालय के जनसेवा केंद्र पर इंटरनेट की कोई व्यवस्था नहीं मिली। कसहाई की तरह यहां भी गोवर्धन प्लांट का जनरेटर स्टार्ट नहीं हो रहा था और आर.आर.सी. निष्क्रिय पाया गया। सचिव को तीन दिन के भीतर वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन लगवाने के निर्देश दिए गए। आर.आर.सी. को भी तीन दिन के अंदर ई-रिक्शा से कूड़ा कलेक्शन शुरू करवाकर क्रियाशील करने का आदेश दिया गया। गोवर्धन प्लांट के जनरेटर की बैटरी चार्ज कराकर या बदलवाकर उसे भी तुरंत चालू करने के निर्देश दिए गए, ताकि निर्मित बायोगैस का प्रयोग गौशाला में बिजली के लिए किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएनडी से जेवर एयरपोर्ट तक 31.4 किमी नई कनेक्टिविटी:4300 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड रोड, 6 लाख लोगों को फायदा मिलेगा
    Next Article
    भतीजे के नाम जमीन करने पर हुई पिता की हत्या:आरोपी बेटा गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट में भारी चीज से सिर कूच कर हत्या करने की पुष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment