Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएनडी से जेवर एयरपोर्ट तक 31.4 किमी नई कनेक्टिविटी:4300 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड रोड, 6 लाख लोगों को फायदा मिलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए नया प्लान तैयार किया गया है। डीएनडी से घरबरा तक 31.437 किलोमीटर लंबा रोड इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना तीन हिस्सों में बनाई जाएगी। पहला हिस्सा एलिवेटेड-1 होगा, जो डीएनडी टोल प्लाजा से सेक्टर-94 तक करीब 5 किलोमीटर लंबा बनेगा। दूसरा हिस्सा बंधा रोड एलाइनमेंट का होगा, जिसकी लंबाई 28 किलोमीटर प्रस्तावित है। तीसरा हिस्सा एलिवेटेड-2 होगा, जो सेक्टर-151 से घरबरा स्थित जीबीयू (गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय) के पास तक 9.2 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। हालांकि, यह अभी फाइनल लेआउट नहीं है और इसमें संशोधन की संभावना बनी हुई है। इस 31.437 किलोमीटर लंबे पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने में करीब 4300 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। सलाहकार कंपनी ने एक महीने के भीतर अपना टेंटेटिव एलाइनमेंट और लागत का प्रस्ताव प्राधिकरण को भेज दिया है। अब दो महीने बाद इसका फाइनल ड्राफ्ट प्रस्तुत किया जाएगा। 4300 करोड़ में तैयार होगा पूरा प्रोजेक्ट एक अधिकारी ने बताया कि ये प्रोजेक्ट डीएनडी से घरबरा विलिज तक जाएगा। घरबरा यमुना एक्सप्रेस वे लिंक करता है। कुल 31.437 किमी के रोड इंफ्रा में 14.2 किमी एलिवेटेड होगा। 1 बड़ा फ्लाईओवर बनेगा। दो प्रकार के इंटरचेंज बनेंगे। इसमें एक फुल कल्वर्ट और 3 ट्रपनेट होंगे। करीब 1400 करोड़ रुपए लैंड कास्ट और कुल प्रोजेक्ट 4300 करोड़ में बनेगा। तीन महीने में फाइनल डीपीआर प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने का काम अल्मोडज कंस्लटेंट को दिया गया है। कंपनी को डीपीआर तीन महीने में तैयार करनी है। जिसमें एक महीने में रॉ ड्राफ्ट तैयार कर प्राधिकरण को दिया गया है। फाइनल डाफ्ट जुलाई तक जमा होगा। इसके बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। बताया गया कि इस इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करीब 2 साल में पूरा कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी हरदोई में करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन:फर्रुखाबाद से 15 हजार कार्यकर्ता रैली में होंगे शामिल
    Next Article
    चित्रकूट में पंचायतराज अधिकारी ने दो पंचायतों का किया निरीक्षण:कसहाई और भौरी में मिलीं खामियां, सुधार के निर्देश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment