Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में पत्नी से विवाद के बाद सुसाइड:पत्नी 5 माह की गर्भवती, मजदूरी कर परिवार पालता था

    5 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के गढ़ी कला गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार शाम करीब चार बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रैपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ी कला गांव निवासी शारदा प्रसाद ने बताया कि उनके 21 वर्षीय भाई द्वारिका प्रसाद का शनिवार दोपहर अपनी पत्नी पूजा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद द्वारिका प्रसाद ने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी पूजा देवी अपने चाचा रामप्रकाश के घर गई हुई थीं। इसी दौरान युवक ने घर में अकेला पाकर यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार, मृतक की पत्नी करीब पांच माह की गर्भवती हैं। द्वारिका प्रसाद अपने दो भाइयों में बड़े थे और कर्वी सहित आसपास के गांवों में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने जानकारी दी कि युवक की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ई-रिक्शा पलटा, 70 वर्षीय वृद्ध की मौत:दो महिलाएं गंभीर घायल, बाइक बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
    Next Article
    सस्ती खजूर को महंगे ब्रांड में बेचने का खुलासा:मुरादाबाद में फूड सेफ्टी विभाग का छापा, सैंपल जांच को भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment