Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ई-रिक्शा पलटा, 70 वर्षीय वृद्ध की मौत:दो महिलाएं गंभीर घायल, बाइक बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के तकिया-सफीपुर मार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। यह हादसा फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कस्बा ऊगू के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा के पेड़ से टकराकर पलटने से हुआ। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर निवासी तेजा (70) बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह उनकी पत्नी भगाना उन्हें इलाज के लिए सफीपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जा रही थीं। इसी ई-रिक्शा में गांव की दुलारा (55), शांती (30) और मनीष (25) भी सफीपुर जाने के लिए सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब ई-रिक्शा कस्बा ऊगू के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सफीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद वृद्ध तेजा को मृत घोषित कर दिया। शांती और दुलारा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि मनीष को मामूली चोटें आईं। मृतक की पत्नी भगाना ने बताया कि उनके पति लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनके चारों बच्चे विवाहित हैं। उन्होंने पति के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष एस.एन. त्रिपाठी ने बताया कि मामले की सूचना फतेहपुर चौरासी थाने को दे दी गई है। पोस्टमार्टम से इनकार के संबंध में आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है और हादसे की परिस्थितियों की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में दूल्हे के पिता से लूटने वाले तीन गिरफ्तार:47 हजार नकद, हैंडबैग और मोटरसाइकिल बरामद
    Next Article
    चित्रकूट में पत्नी से विवाद के बाद सुसाइड:पत्नी 5 माह की गर्भवती, मजदूरी कर परिवार पालता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment