Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:एक दिन पहले नशे में घर से निकल गया था, परिजन कर रहे थे तलाश

    4 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट के सरधुवा थाना क्षेत्र के वीर धुमाई सुर्की गांव में बुधवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। खेतों के पास शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत सरधुवा पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और जांच शुरू की। शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ की और शव की पहचान कराने की कोशिश की। गुरुवार को युवक की पहचान कमसिन थाना क्षेत्र के रहने वाले श्यामू पुत्र राजेश ममसी के तौर पर हुई। पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी है। परिवार वालों ने बताया कि श्यामू बुधवार सुबह शराब के नशे में घर से बाहर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें वीर धुमाई सुर्की गांव में खेत के पास पेड़ से लटका उसका शव मिलने की खबर मिली। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव के लोग भी युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि, उसकी मौत किन हालात में हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सरधुवा थाना प्रभारी शिवाशरे ने बताया कि युवक की पहचान हो चुकी है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:मेरठ में महानगर अध्यक्ष ने कहा- आज काला दिवस
    Next Article
    पार्किंग विवाद के बाद लिफ्ट में गार्ड को पीटा:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईको विलेज-2 सोसाइटी का वीडियो वायरल; आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment